लुटा के मोहब्बत ......
*लुटा के मोहब्बत ......*
लुटा के मोहब्बत
गम खरीदकर बैठा हूँ ..!
तूमसे वफा करके
जिंदगी से खफा होकर बैठा हूँ ..!!
था मै मुकम्मल इंसान
तुमसे मिलकर फक़ीर बन बैठा हूँ ..!
वफा तो देख मेरी मै फिर भी सारी दुनिया कि दूवाए तुम्हे देकर बैठा हूँ ..!!
करके तुमसे मोहब्बत मै
अपनों को छोड़कर बैठा हूँ ..!
तेरे खातिर सारे रिश्ते
नाते तोड़कर बैठा हूँ ..!!
सादगी तो देख मेरी तुम्हारे
सारे झुठे वादों पर ऐतबार कर बैठा हूँ ..!
न जाने क्यूँ फिर भी तेरे आने की
आंस लगाएँ बैठा हूँ ..!!
तुमसे वफा करके आँखों से
अश्क बहाए बैठा हूँ ..!
ग़मो कि जायदाद में
सबसे अमीर बन बैठा हूँ ..!!
*# Arya...*
Nanded (MH)
Mo.9881827551
टिप्पणियाँ