आप सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं*।


*आप सभी  को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं*।

*नारियां शक्तियां हैं शक्तियां नारियां*
*हैं परम ब्रह्म की मधुमयी शक्तियां*।
*शक्तियां हैं नारियां, नारियां हैं शक्तियां*
*हैं परम ब्रह्म की मधुमयी शक्तियां*
*खुद जगें और सबको जगाती चलें,*
*तम मिटाती चलें पथ बनाती चलें*
*रोशनी की हों ज्यों वे लिखी पंक्तियां*
*नारियां शक्तियां हैं, हैं शक्तियां नारियां*
*हैं परम ब्रह्म की मधुमयी शक्तियां*।
*हैं पहुंचने लगीं अब तो आकाश तक*,
*जीतती हैं हृदय और विश्वास तक*
*हैं चेतना की वे सुंदर सजग लहरियां*
*हैं परम ब्रह्म की मधुमयी शक्तियां*
*आइए हम सभी साथ मिलकर चलें*
*जीतलें हम हृदय हम जिधर भी बढ़ें*
*हम सृजनशील हों हम लिखें और पढ़ें*
*हम विधाता की हैं दिव्य सी दृष्टियां*
*नाम रोशन करें हम मधुमयी शक्तियां*
*हैं नारियां शक्तियां, शक्तियां हैं नारियां*
*हैं परम ब्रह्म की मधुमयी शक्तियां*
*हर अंधेरा मिटे और सवेरा बढ़े*
*रात गहरी न हो दिन सदा ही चढ़े*
*हाथ में खड्ग लें देवी दुर्गा बने*
*हो जरुरत जहां चंडिका बन लड़ें*
*सृष्टि की मूल ये ब्रह्म की शक्तियां*
*हैं नारियां शक्तियां शक्तियां हैं नारियां*
*हैं परम ब्रह्म की मधुमयी शक्तियां*
   
*डॉ मधु पाठक,राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर, उत्तर प्रदेश।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कितने दिनों कें बाद...

Love poem monwart

होली पर रचनाएँ