रक्षाबंधन विश्वास और प्यार का प्रतीक है ।
भारतीय हिंदू संस्कृति में विभिन्न त्यौहार धूम-धाम से मनाए जाते हैं और इन सभी त्योहारों का एक अलग महत्त्व भी है । उसी में सावन जैसे पवित्र महीने में आने वाले त्यौहारों में राखी रक्षाबंधन यह एक भारतीय संस्कृति में बड़े ही जोश , जुनून के साथ मनाने वाला त्यौहार है । रक्षाबंधन त्यौहार यह प्राचीन काल से मनाया जाता है । महाभारत काल से इस त्यौहार का प्रचलन माना जाता है । सभी रिश्तों में भाई - बहन का रिश्ता यह एक अनोखा और बहुत ही प्यारा रिश्ता माना जाता है । सबसे पवित्र रिश्तें की बात जब भी सामने आती है तो भाई - बहन का रिश्ता हो आँखो के सामने आता है । इसी रिश्तें की खूबसूरती बनाए रखने के लिए रक्षाबंधन यह त्यौहार मनाया जाता है । आधुनिक समय में सभी रिश्तों में परिवर्तन आया है तो यह रिश्ता कैसे छूट सकता है । इसमें परिवर्तन आया तो है । मगर समय के साथ यह त्यौहार मनाने की परंपरा में परिवर्तन आया है मगर इस रिश्ते की गहराई और भी मजबूत हुई है यह खेल ही उच्चित होगा क्यों कि भाग - दौड़ के समय मे...