संदेश

पहली पंक्ति वाले बेदाग अपराधी दंडित हों

चित्र
पहली पंक्ति वाले बेदाग अपराधी दंडित हों   - डॉ अवधेश कुमार अवध हम मानसिक रूप से आज भी गुलाम हैं और इस गुलामी को बनाये रखने में हमारी असफल शिक्षा व्यवस्था की भूमिका अहम है। वास्तविक रूप से शिक्षित हुए बिना ही कॉलेजों/  विश्वविद्यालयों से डिग्रियाँ मिल जाती हैं और येन केन प्रकारेण उच्च पद या उच्च सफलता को हथियाने में सफलता मिल जाती है। कम पढ़े लिखे, संघर्षमय दौड़ में शामिल न हो सकने वाले लोग या मनचाही सफलता से वंचित लोग तथाकथित सफल एवं उच्च पदस्थ लोगों को अपना आदर्श मान लेते हैं। यही से एक प्रछन्न अपराध जन्म लेता है। आइये, जरा विचार करें। किसी आशाराम, कामुक मौलवी, रेपिस्ट पादरी या रामरहीम के पास भक्तों की अगली पंक्ति में कौन होते हैं ? नि: संदेह हमारा इशारा कुछ डी एम, एस पी, न्यायाधीश, वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, सी ए, प्रोफेसर, पूँजीपति एवं राजनेताओं की ओर होगा। बेचारी जनता जब बाबाओं के पास ऐसे महाभक्तों को देखती है तो खुद। अपने दिमाग से सोचना छोड़ देती है और आँखें बंद करके उनके पीछे लग जाती है क्योंकि अग्रिम पंक्ति की तथाकथित महान हस्तियों की अंधभक्ति उसके विवेक पर भारी पड़ती...

अभेद सार्वजनिक प्रकृति पूजा है छठ महापर्व

चित्र
अभेद सार्वजनिक प्रकृति पूजा है छठ महापर्व छठ पर्व का समय चल रहा है। हम सभी जानते हैं कि यह संयुक्त पर्व दीपावली के उपरान्त चतुर्थी से सप्तमी तक चलने वाला चार दिवसीय महापर्व है। छठी मइया के संदर्भ में कई मतों के बीच सबसे उपयुक्त मत यह है कि यह षष्ठी तिथि का अपभ्रंश होकर छठी हुआ है। अर्थात् साक्षात् देव भगवान भास्कर और छठी मइया की पूजा पर आधारित है यह पर्व। भगवान सूर्य और छठी मइया के संबंध के बारे में भाई-बहन का रिश्ता लगभग सर्वमान्य है। पौराणिक गाथाओं में भगवान कार्तिकेय की पत्नी के रूप में छठी मइया वर्णित हैं जिनको नव देवियों में छठे दिन पूजनीय माता कात्यायनी भी माना जाता है। भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री भी हैं छठी मइया। यह पर्व नवरात्रि भी भाँति एक साल में दो बार आता है। चैत्र शुक्लपक्ष और कार्तिक शुक्लपक्ष में उपरोक्त तिथियों को क्रमानुसार मनाया जाता है। रामायण काल में भगवान श्रीराम और माता सीता ने रावण बधोपरान्त छठ पर्व मनाया था। महाभारत काल में दानवीर कर्ण द्वारा भगवान सूर्य की उपासना का बहुत बार वर्णन है। पांचाली द्रौपदी द्वारा भी यह पर्व मनाया गया था। वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह पर...

माँ पर कविता कुछ औलादें

चित्र
एक माँ के ख़्वाबों का क़त्ल कर देती हैं कुछ औलादें ****************** एक माँ के लाडले होने का फ़र्ज़ भला तुम निभाओगे कैसे !  माँ की ज़िंदगी के रंज-ओ-ग़म का तुम्हें कुछ एहसास ही नहीं !!  ****************** एक माँ के ख़्वाबों का क़त्ल कर देती हैं कुछ औलादें ! ऐसे औलादों से भला माँ की रूह को सुकूँ मिले तो कैसे !! ****************** तमाम बेदनाएं सहती हुई एक माँ बेटे के सामने मुस्कुराती है !  ताउम्र शायद ही बेटे को माँ के ग़मों का अंदाज़ा लग पाए !! ****************** समझो तो माँ ही ज़िंदगी की अनमोल दौलत है ! वरना माँ तो माँ है तुमसे शिकायत करेगी कैसे !! ****************** माँ को ताने दे - दे उसे चोट पहुँचाते रहो तुम ! एक नालायक बेटे को हक़ है ताने सुनाने का !! ****************** माँ का कर्ज़ बेटे से कभी अदा हो नहीं सकता ! हाँ मगर माँ की बात मानते रहो यही काफी है !!  ****************** माँ को भी अपने बेटे पर नाज़ करने का हक़ है ! बेहतर से बेहतर कर यह हक़ अदा कर दो तुम !!      ************** तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु कवि व मंच  संचालक अंबेडकरनगर उत्तर प्र...

जागतिक महिला दिवस के अवसर पर कविता वर्दानी

चित्र
      वर्दानी   ---------------- भारत की नारी आदिकाल से सदा रही मर्दानी। दुश्मन के शीश उतारे रण में सदा रही वर्दानी। हर काल में नर के संग- संग इतिहास रचे नारी ने। अगर किसी ने आंख उठाई बन गई काल भवानी। मेहनत से रिश्ता सदा रखा कभी न पीठ दिखाई। रूखी सूखी खा कर के घर की लाज बचाई। आन बान शान की खातिर लिखती नई कहानी। सावित्री जैसी दृढ़ नारी से यम ने हारी मानी। कभी किसी का बुरा न सोचे सबकी करे भलाई। नटवर की दीवानी बनकर प्रेम की ज्योति जलाई। अंग्रेजों ने पानी मांगा झांसी की रानी से। पदमा दुर्गा सारंधा की अनुपम शौर्य जवानी। जेठ की कड़ी दोपहरी भी नारी से घबराए। सावन में मेघों के संग मस्ती में नाचे गाए। युग बदले हैं नारी ने सदा रही बलिदानी। विजय पताका फहराया नारी ने जब भी ठानी।          -----------------                                    भास्कर सिंह माणिक, कोंच

कलुवा की गुड़िया"

चित्र
कहानी= ="कलुवा की गुड़िया"=             कस्तूरी ने बड़े ही बुझे मन से अपने हलक से दो=चार कोर उतारे और हाथ धो, पानी पीकर अपनी लुगड़ी (साड़ी )के पल्लू से हाथ पोछ झोली में सो रहे अपने 3 वर्षीय बेटे कलुवा के पास आ एक बार फिर उसके गाल को हल्के से छुआ ।अब बुखार कुछ कम हो गया था ।उसकी लड़की कमली अपने पिता रेवाराम के साथ रोटी खाकर अपने छोटे भाई कलुआ को झोली में सुलाते =सुलाते खुद जमीन पर ही सो गई थी और आज सुबह कमली को कलवा का ध्यान रखने का कहकर वह खुद दाडकी (मजदूरी )के लिए चली गई थी ।अब उसे छबड़ी (टोकरी) उठा फेरा लगाने जाना था उसका पति रोज सूरज सिर चढ़े ही उठता और मन होता तो अपने सुतारी के काम में लग जाता। इसके बाद उसे दिन में 10 बार चाय चाहिए और मुंह में बीडी भले ही दिन में खाना मिले या ना मिले लेकिन रात को थकान मिटाने के लिए दारु जरूरी थी।      शहर के पास बसे इस छोटे से गांव नुमां कस्बे में रेवाराम कोई  8 बरस पहले कस्तूरी को ब्याह कर लाया था। कस्तूरी ने यही तीन संतानों को जन्म दिया था जिनमें सबसे बड़ी लड़की कमली दूसरा सूरज जो कुपोषण का शिकार ह...

आइने से दोस्ती रखो शायद बात बन जाए

चित्र
आइने से दोस्ती रखो शायद बात बन जाए  ****************** आइने की तरह क्यों नहीं रखते किरदार अपना ! कहो कुछ करो कुछ बात अच्छी नहीं ज़माने में !! ****************** बहुत खूबसूरत चेहरा है तुम्हारा यह मालूम नहीं तुमको ! काश कभी मेरे आइने में भी अपनी तस्वीर देखो तुम !! ****************** आइना भी अपनी खुश क़िस्मत पर खुद दाद देता होगा ! सज संवर आइने में जब तुम अपना दीदार करती होगी !! ****************** आइने पर इस क़दर ग़ुस्सा क्यों कर रहे हो जनाब ! आइना तो आपको आप का असली चेहरा ही दिखाएगा !! ****************** भला अब तुम्हें तुम्हारी बुराई कौन बताएगा ! आइने से दोस्ती रखो शायद बात बन जाए !! ****************** कुछ दिनों बाद एक भला इंसान दिखेगा तुमको उसमें ! अपने साथ एक आइना जो रखने लगा है शख़्स वो !! ****************** गज़ब किरदार है तुम्हारे आइने का भी ! भला आदमी भी तुमको बुरा दिखता है !!                     ***********तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु कवि व मंच संचालक अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश ! संपर्क सूत्र – 9450489518

नव वर्ष पररचनाएँ

चित्र
ऐसे करे नव वर्ष का स्वागत :::::::::::::::::::::::::::::::::::;:::; निकलने वाला प्रत्येक दिन बीतता हैं और बीतते दिनों के साथ महीने और साल भी बीत जाता हैं |इसीतरह यह साल भी बीत रहाँ हैं क्या बीत गया कहना ही उचित होगा क्यों कि यह अंतिम सप्ताह हैं |इस साल का और यह भी जाने वाला हैं क्यों कि समय किसीके लिए रुकता नही तो यह दिन , महीने और साल कैसे रुक सकते हैं |         यह साल बहुत ही दर्दनाक रहाँ कोरोना जैसी आपदा से सारे विश्व को लढना पड़ा इस दौर में बहुत ही अच्छी - अच्छी हस्तियों को हमे खोना पड़ा किसी परिवार का सहारा चला गया तो , किसी के सिर से ममता का आँचल तो किसी के माँग का सिंदूर तो किसी के घर का चाँद तो किसीके दिल का बहार चला गया मगर यह साल हमे एक सिख दे गया कि वक्त कैसा ही क्यों ना हो वह बीत जाता हैं  सिर्फ हमे सब्र के साथ खुद में एक सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए | यह सिख हमारे जीवन मे हर पल एक मार्गशक के रूप में रहेगी और रहेगी भी इसी तरहाँ यह साल कुछ खटा - मिट्ठा रहाँ और अब हमारे बिछ से भी विदा हो रहाँ हैं  |           मेर...