माँ पर कविता कुछ औलादें

एक माँ के ख़्वाबों का क़त्ल कर देती हैं कुछ औलादें
******************
एक माँ के लाडले होने का फ़र्ज़ भला तुम निभाओगे कैसे ! 
माँ की ज़िंदगी के रंज-ओ-ग़म का तुम्हें कुछ एहसास ही नहीं !! 
******************
एक माँ के ख़्वाबों का क़त्ल कर देती हैं कुछ औलादें !
ऐसे औलादों से भला माँ की रूह को सुकूँ मिले तो कैसे !!
******************
तमाम बेदनाएं सहती हुई एक माँ बेटे के सामने मुस्कुराती है ! 
ताउम्र शायद ही बेटे को माँ के ग़मों का अंदाज़ा लग पाए !!
******************
समझो तो माँ ही ज़िंदगी की अनमोल दौलत है !
वरना माँ तो माँ है तुमसे शिकायत करेगी कैसे !!
******************
माँ को ताने दे - दे उसे चोट पहुँचाते रहो तुम !
एक नालायक बेटे को हक़ है ताने सुनाने का !!
******************
माँ का कर्ज़ बेटे से कभी अदा हो नहीं सकता !
हाँ मगर माँ की बात मानते रहो यही काफी है !! 
******************
माँ को भी अपने बेटे पर नाज़ करने का हक़ है !
बेहतर से बेहतर कर यह हक़ अदा कर दो तुम !!
    
************** तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु कवि व मंच
 संचालक अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश ! संपर्क सूत्र - 9450489518

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कितने दिनों कें बाद...

Love poem monwart

होली पर रचनाएँ