हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए ?

  हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए ? 
 मारोती गंगासागरे 

यह सवाल आपके मन में कभी आया है आया होगा और आप अध्यापक है तो फिर संप्रतिशत आया होगा ।अभी एडमिशन प्रारंभ है तो पेरेंट्स और छात्र भी पूछते है कि हम हिंदी क्यों पढ़े , हिंदी से पढ़ने से हमें क्या मिलेगा ? ऐसे बहुत से सवाल करते है । क्यों कि वर्तमान समय की बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए पैरेंट्स और छात्र शिक्षा पूरी होने के तुरंद बाद रोजगार प्राप्त करना चाहता है । इनका मानना है कि हिंदी भाषा पढ़ने से रोजगार मिलता नहीं इसी बात नहीं है हिंदी पढ़ने से भी बहुत से रोजगार मिलते है । 
    हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए ? इस प्रश्न का उत्तर तो देता ही हूँ । वर्तमान में हिंदी केवल संवादों की और केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की भाषा नहीं रही है । वह आधुनिक युग में रोजगार देने में सक्षम और समृद्ध भाषा बन चुकी है । हमें बस उसी प्रकार हिंदी पढ़नी चाहिए । हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है और विश्व में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषाओं में से एक है । निम्न में कुछ बिंदुओं द्वारा देखते है कि हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए ।
आसान और सरल भाषा :- हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए यह बताते हुए मैं सबसे पहले कहूंगा कि वह पढ़ने , लिखने और समझने में आसान और सरल है । हिंदी की शब्दावली , वाक्य रचना , व्याकरण ज्यादा जटिल न होकर वह आसान है इसलिए छात्र हिंदी को तुरंद आत्मसात कर सकते हैं। कुछ भाषाएँ ऐसी है सिर्फ वह भाषा पढ़ा लिखा व्यक्ति ही समझ सकता है और बोल सकता है मगर  हिंदी यह ऐसी एक भाषा वह अनपढ़ व्यक्ति भी बोल और समझ सकता है । साथ ही छात्र भी हिंदी में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है ।

अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा :-  
  विश्व में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषाओं में से हिंदी एक मुख्य भाषा है । हिंदी पढ़ने वाला छात्र देश - विदेश तथा अहिंदी भाषा राष्ट्र में जाकर भी पढ़ाई , व्यापार , नौकर कर सकता है । इतना ही नहीं विश्व के किसी भी प्रांत के कोने में दोस्त , रिश्तें बना सकता है इससे उसका अकेला पन दूर होने भी मदद मिलती है । हिंदी सीखने वाला छात्र विश्व पटल पर कही भी योग्यता के अनुसार नौकरी कर सकता है और बहुत ही जल्दी वहाँ के लोगो से संपर्क कर संवाद करके उस मौहल में खुद समाहित कर सफल बन सकता है ।

रोजगार देने वाली भाषा :- हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए इसका उत्तर देते हुए यह बिन्दू आवश्यक है ।माध्यमिक , उच्चमाध्यमिक स्तर और स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी भाषा का चुनाव करने से सरकारी और निम्न सरकारी ऐसे बहुत से रोजगार मिल सकते है । इतना ही नहीं UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं देकर क्लास वन अधिकारी IAS ज़िलाधिकारी भी बन सकता है । इसके साथ ही BPSC , MPSC , NET, JRF, TGT , PGT ऐसी बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाएं छात्र हिंदी भाषा के जरिए और हिंदी माध्यम से दे सकता है और खुद का भविष्य उज्ज्वल बना सकता है । इसके साथ ही गैरसरकारी क्षेत्र में भी हिंदी के माध्यम से रोजगार मिल सकता है इसमें लेखक , सोशल मीडिया के जरिए बहुत से रोजगार है जैसे , वीडियो क्रियटर, ब्लॉग लेखक , पत्रकारिता , संपादक , ऐसे बहुत से हिंदी भाषा के माध्यम से रोजगार मिल सकते और मिल भी रहे है ।

व्यापार के लिए वरदान है हिंदी :-   हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए - तो हिंदी व्यापार , बिजनेस करने के लिए भी पढ़ना आवश्यक है क्यों कि व्यापार में लाभ कमाने के लिए व्यापार को ज्यादा लोगो तक पहुंचना अनिवार्य है और ज्यादा लोग हिंदी भाषा जानने वाले है । तो तक आपका प्रोडक्ट पहुंचने के लिए आपको हिंदी आनी चाहिए ? साथ विश्व के किसी भी कोने में आपका व्यापार हो और वह विश्वभर में चलना है तो आपको हिंदी भाषा आत्मसात करनी चाहिए । आप देश - विदेशों में भी व्यापार चलाने के लिए हिंदी की आवश्यकता होती है क्यों वहाँ की स्थानीय भाषा आपको आएगी नहीं और आपकी बोली भाषा वहाँ के लोगो को आएगी नहीं तो वहाँ व्यापार के लिए संवाद करने के लिए तथा व्यवहार करने के लिए हिंदी ही अच्छी भाषा साबित हो सकती है । आपको अच्छी हिंदी आती है तो आप सोशल मीडिया के जरिए भी व्यापार का प्रचार - प्रसार कर सकते हो और व्यापार में लाभ कमा सकते हो इसी प्रकार व्यापार के लिए वरदान है हिंदी ।

तकनीकी भाषा :-  बहुत से छात्रों का कहना है कि तनिकी ( कंप्यूटर तंत्रज्ञान ) की भाषा यह हिंदी नहीं है । मगर  वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी तकनिकी जो अंगेजी भाषा चला सकते है । उपयोग कर सकते है वही कंप्यूटर का इस्तेमाल और तकनीकी हम हिंदी में भी उपयोग कर सकते है । इतना ही नहीं AI जैसे मशीनों में भी हिंदी चल रही है । आप हिंदी पढ़ने से तकनीकी का ज्ञान प्राप्त कर वर्तमान समय के साथ चल सकते हो । आपकी जो सोच है तकनीकी शिक्षा केवल अंग्रेजी में मिलती है ऐसा नही वह अब अपनी हिंदी में भी उपलब्ध है । तकनीकी के क्षेत्र में हिंदी आगे है और इसी लिए बहुत से लोग तकनीकी का ज्ञान प्राप्त कर रहे है तो आप भी हिंदी सीखकर तकनीकी का ज्ञान ले सकते हो और इस क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त कर सकते हो ।
      
समृद्ध और प्रेरणादाई साहित्य :- हिंदी भाषा का साहित्य इतना समृद्ध है कि इंसान को इंसान बनाने की क्षमता हिंदी भाषा के साहित्य में है । इस साहित्य में मनोरंजन , प्रेरणादाई , नैतिकता , प्रेम , वात्सल्य ऐसे बहुत से भावनाओं से भरा हुआ हिंदी का साहित्य है । हिंदी भाषा सीखकर आप हिंदी में लिखित कहानी , कविता ,निबंध , लेख , उपन्यास , एकांकी , नाटक ऐसे बहुत सी विधाओं में यह साहित्य है और इन विधाओं को पढ़कर आप अच्छा नागरिक , अच्छा इंसान बन सकत हो ।
        उपर्युक्त बिंदुओं के अलावा भी हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए इसके बिंदु हो सकते है । तो आपके सामने जो प्रश्न था कि हिंदी क्यों पढ़नी चाहिए? तो आपके इस प्रश्न का उत्तर इस लेख से मिल सकता है और मिला ही होगा तो हिंदी यह केवल परीक्षा और मनोरंजन की भाषा न होकर भी अन्य भाषाओं की तरहा समृद्ध और रोजगार की भाषा भी है ।
     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कितने दिनों कें बाद...

योग का वर्तमान समय में महत्व और उपयोगिता

Love poem monwart