UGC NET EXAM Qualify कैसे करे
UGC NET EXAM Qualify कैसे करे मास्टर होने के बाद अध्यापक बनने के लिए UGC NET EXAM देने के बाद आप अध्यापक बन सकते है मगर इस परीक्षा की तैयारी कैसे करे UGC NET EXAM Qualify कैसे करे ऐसे बहुत से प्रश्न परीक्षार्थियों के मन में होते है तो आज ऐसे सवालों जवाब आपको मिल जाएंगे । साथ ही कम समय UGC NET EXAM Qualify कैसे करे यह भी आपको पता चल जाएगा ।
UGC NET EXAM Qualify करने से आप भारत देश के किसी भी कोने में कॉलेज में पढ़ाने वाले सहायक प्राध्यापक बन सकते हो इतना ही नहीं इस परीक्षा में अब तीन स्तर है। NET, JRF , PHD इन तीनों में से अपने सिर्फ NET, Qualify किया तो आप अध्यापक बन सकते हो और phd करने के लिए भी पात्र होते हो इसके साथ आप phd Qualify कर सकते हो मगर आपके अंक की cutoff NET cutoff से ज्यादा , ऊपर जाती है तो आपको JRF मिल जाएगा । इसमें आपको phd करने के लिए प्रत्येक महीने फैलोशिप मिलती जो कि 35,000 से भी ज्यादा रहेगी ।
UGC NET EXAM Qualify करने के लिए इसका पाठ्यक्रम कैसे पढ़े इसी सवाल का जवाब है कि इस पाठ्यक्रम में पेपर 1 और पेपर 2 ऐसे होते है। दोनों ही पेपर के पाठ्यक्रम में 10 -10 इकाइयां होती है। कुल मिलाकर हमें बीस इकाइयों का अध्ययन करना होता है। मगर आप मास्टर के प्रथम वर्ष से ही पढ़ाई प्रारंभ करते है तो आप आसानी से UGC NET EXAM Qualify कर सकते हो । साथ ही कम समय में UGC NET EXAM Qualify करने के लिए भी आपको रास्ता बताता हूँ इसके लिए आपको दोनों पेपर में से जिस इकाई को पढ़ने में कम समय लगता है। वह इकाई पढ़े । बार - बार रिवाइज करे साथ ही पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करे ( PYQ Question) का अध्ययन करे और कम समय में जिस इकाई का अध्ययन करने के लिए समय लगता है या इसके टॉपिक बड़े है तो वहां सिर्फ वस्तुनिष्ठ ही पढ़िए वह मूल रचना पढ़ने के पीछे मत पढ़िए ।
UGC NET EXAM Qualify लिए आपको खुद के पढ़ाई पर विश्वास होना चाहिए । आप में साथ धैर्य , साहस और प्रमाणिकता , संयम भी अपने होना चाहिए । आप किसी भी कोचिंग में पढ़ते होंगे , मगर परीक्षा कोचिंग के भरोसे मत दीजिए । जब तक आप खुद नहीं मेहनत करोगे तब तक कुछ नहीं होगा । कोचिंग आपको मार्गदर्शन कर सकता है, आपका पाठ्यक्रम पढ़ा सकता है मगर खुद दिमाग में तो खुद को ही सेव करना है। इसलिए खुद भी पढ़ते रहिए ।
UGC NET EXAM Qualify करने के लिए अपने खुद पढ़ाई करते समय जो भी नोट्स बनाए है वही पढ़िए और एक महत्वपूर्ण बात है कि इस समय में नई किताबें या नई सामग्री नहीं पढ़नी चाहिए आपके पास जो भी पुराने नोट्स , किताब है वहीं पढ़ते रहिए और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दीजिए सफलता निश्चित ही आपकी होगी । कम समय में UGC NET EXAM Qualify करने के लिए आपको दोनों पेपर ही महत्वपूर्ण होते है तो पेपर भी साथ - साथ पढ़िए । दूसरी महत्वपूर्ण बात है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए कितने अंकों की आवश्यकता होती है तो यह कोई निश्चित नहीं है हर साल यह cut-off कम ज्यादा होता है मगर आपके 100प्रश्न सही होते है तो आप निश्चित ही UGC NET EXAM Qualify हो जाओगे ।
आने वाली परीक्षा धैर्य , संयम , प्रमाणिकता और विश्वास के साथ दीजिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं
धन्यवाद
टिप्पणियाँ