रिश्तें निभाने हैं तो सिखों इन चीजों को
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
आज जो भी अपने रिश्तें को , रिलेशनशिप को बेहतर बनाना चाहता हैं | चाहें वह लड़का हो या लड़की , महिला हो या पुरुष किसी भी उर्म का शख्स निम्नलिखित बातों को ध्यान से पढ़कर अपने रिश्तें में अप्लाई करता हैं तो वह रिश्तेदारी का सम्राट बन जाएगा |
मनुष्य जीवन में रिश्तों को काफी अहमियत हैं | क्यों कि हर इंसान का व्यवहार , बर्ताव तथा सामाजिक दायरा यह सब रिश्तेंदार तथा समाज के लोग तय करते हैं | प्रत्येक इंसान अपनी जिंदगी में कितने रिश्तें बनाता हैं , तोड़ता हैं | सुना हैं कि रिश्तेंदारी की दुनियाँ जिसने सीखी उसने तो जिंदगी सीखी | आज- कल कॉलेज लाईफ में न जाने कितने दोस्त मिलते हैं , कितने रिश्तें बनते हैं | मगर उसे निभाना हर किसी को कहाँ आता हैं | उदाहरण कहाँ जाएँ तो एक छोटीसी स्टेपलर पिन अनेक कागजो को एकत्रित , सभी को मिलाकर रखती हैं | उसी प्रकार रिश्तों में छोटी- छोटी बातें बहूत गहरा रिश्ता बनाती हैं | वह छोटी - छोटी बातों को यदी जहन में रखकर चलते हैं तो प्रेत्यक रिश्ता जिंदगीभर चलता हैं |
घर में माता-पिता , भाई- बहन , पति-पत्नी ऐसे खून के रिश्तें तो मजबूत होते ही हैं | इसके अलावा भी अनेक रिश्तें होतो हैं | अपने सुना होगा कि यह दोस्त एक -दूसरे को जान से भी ज्यादा चाहते हैं , उसका प्रेमी उसे बहूत प्यार करता हैं , वह जो पड़ोस की चाची बहूत ही अच्छी हैं , उस घर मे कभी झगड़े नही हुऐ ऐसे बहूत सी बातें सुनी और देखी भी होगी अपने कभी सोचा हैं कि लोग रिश्तेंदारी में इतनी अच्छी सफलता हासिल कैसे करते हैं | समाज का प्रत्येक इंसान ऐसे रिश्तें चाहता हैं | जो उसे हमेशा खुशी दे जो लोग रिश्तों को निभाना जानते हैं वह छोटी-छोटी बातें याद रख हर रिश्तें को जिंदगीभर साथ ले चलते हैं | आप जानना चाहोगे के वह लोग रिश्तेंदारी में कौनसी छोटी-छोटी चीजे इस्तेमाल करते हैं और अपने रिश्तें निभाते हैं |
मैं आज जो बातें (टिप्स ) बताने जा रहाँ हूँ वह बातें यदी आप जिंदगी में एप्लाय करते हो तो आपकी जिंदगी की तिजोरी हमेशा रिश्तेदारों से भरी होगी मगर याद रखना कि यह बातें छोटी- छोटी हैं जो कि स्टेपलर पिन की तरह | मगर ध्यान रखोगे तो यह चीजे आपके रिश्तें को बहेतर बना हैं तो देखिए वह बातें(टिप्स) और जिंदगी में अप्लाई कीजिए और हर रिश्ता निभाए लाईफ टाइम...|
1, बोल-चाल -
किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना आवश्यक होता हैं | कहते हैं कि धनुष्य से निकला बाण और मुह से निकला शब्द वापस नही लिया जाता | तो बातें करते समय आप गुस्से में हो या नही फिर आप बड़ो से बातें करो या आपसे छोटे से मुह से निकलने वाला आपका प्रेत्यक शब्द सुनने वाले को अच्छा लगे कोई गाली गलौच जैसे गंदे शब्द का इस्तेमाल न करे | हमेशा मन की चंचलता को काबू में रखकर बातें करें और बोलते समय आपको अच्छे शब्द याद नही आते तो आप अच्छी किताबों को भी पढ़ सकते हो और अपने बात चीत के जरिए सामने वाले इंसान को प्रभावित कर सकते हो चाहे सामने वाला कोई भी हो आप यदी सोच समझकर और सही शब्दों का उच्चारण करते हो तो आपकी बातें ही आपको रिश्तें बनाने और रिश्तें निभाने में काम आती हैं |
बोल- चाल यह भी रिश्तेदारी में महत्वपूर्ण चीज हैं |
2 , स्वभाव -
रिश्तें बनाने में और बनाए हुऐ रिश्तें निभाने में व्यक्ति का स्वभाव बहूत ही महत्वपूर्ण होता हैं | आपका स्वभाव शांत और मिलनसार होना चाहिए | सभी को एकता के धागे में पिरोने वाला यदी आपका स्वभाव हैं तो आप रिश्तें निभाने में माहिर ही होंगे | आपका स्वभाव यदी गुस्सेवाला , चंचलतासे भरा हुआँ हैं तो आप इसको शांत करें स्वभाव को बदलने के लिए सबसे अच्छा और बेस्ट तरीका हैं कि आप अपने मन को शांत करो और मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन यह सबसे बढियाँ तरीका हैं |
तो याद रखों रिश्तेंदारी में अच्छा स्वभाव होना भी अनिवार्य और आवश्यक होता हैं | प्रत्येक इंसान का स्वभाव खुद के लिए अच्छा ही होता हैं | मगर यहाँ दूसरों के नजरो में आपका स्वभाव सरल , शांत , मिलनसार होना चाहिए |
3 , मददगार -
अपने रिश्तों में यदी आप अच्छे और सबसे खास होना चाहते हो तो आपको मददगार होना चाहिए | दुसरो की सहायता करना सिखों सामने वाला यदी किसी मुसीबत में हैं तो उसे उस मुसीबत से निकाल ने का प्रयास करो क्यों कि प्रयास करने से हर समस्या का हल निकलता हैं |
मदद करना मतलब आप यह सोचते हो कि सिर्फ पैसे ही देना और आपके पास पैसे नही तो समझिए कि सिर्फ पैसों की भी मदद नही होती मदद हर चीज में होती हैं | कॉलेज में दोस्त को पढ़ाई करने का तरीका बताना , किसीको घर के काम करने में सहायता करना , ऐसी अनेक छोटी- मोटी बातों के जरिए आप मदद कर सकते हो इतना ही नही की सफर में किसी बढ़े बुजुर्ग को सीट देना यह भी एक मदद भी होती हैं |
रिश्तें निभाना चाहते हो तो आपको मददगार भी बनना बढ़ेगा तो आप खुद के नजर में भी और दूसरों के नजर में भी एक अच्छे इंसान बन जाओगे और कोई भी इंसान आपको रिश्तें को नजरअंदाज नही कर सकता |
4 , गलतियों को स्वीकार करना -
सबसे अच्छी और महत्वपूर्ण बात यह हैं कि यदी आपसे कोई गलती हुई हो तो उसे स्वीकार करें और जो भी गलती हुई हैं उसे सुधार ने का प्रयास करें |
कोई आपको कहता हैं कि आपसे गलती हुई हैं और सच्च में आपसे गलती हुई ही हैं तो वह गलती स्वीकार करें और गलती सुधार ने का प्रयास करें और आपका रिश्ता बहूत ही विश्वास से भरा हैं तो आप आश्वासन दे कि दुबारा गलती नही करूँगा |
गलती स्वीकार करना और सुधारना किसी भी रिश्तें को मजबूत बना सकता हैं | आप अपनी गलती स्वीकार करें |
5 , इज्जत करना -
आप किसी भी रिलेशनशिप में हो और वह रिश्ता आप जिंदगी भर निभाना चाहते हो या कुछ समय के लिए क्यों ना हो सामने वाले को आपको इज्जत देना चाहिए |
यहाँ आप छोटे- बड़े को ध्यान में न रखकर यदी आप मान सन्मान देते हो तो आपका दुश्मन भी आपका यार बन जाएगा |
तो सभी की इज्जत करना सिखों और रिश्तें को भी निभाना |
6 , समय देना -
रिश्तेदारी में सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि समय देना और जब आप रिश्ता निभाना चाहते हैं तो रिश्तेदारो को समय देना सिखों | आप यदी काम मे व्यस्त हो तो सामने वाले को 5 मिनट की वजाए 2 मिनट ही क्यों ना हो समय देना चाहिए , एक दूसरे को मिलना भी चाहिए बैठ कर बातें करनी चाहिए |
तो याद रखो दोस्तों रिश्तें में समय देना भी आपके रिश्तें को सफल बनाने में मददगार होता हैं तो रिश्तें में समय देते रहिए रिश्तें निभाते रहिए |
7 , समझना एंव समझाना -
आपके रिश्तें को यदी आप जिंदगी भर निभाना चाहतें हो तो सामने वाले को समझाना और खुद समझना आवश्यक हैं |
सामने वाला किसी समस्या को लेकर उदास हैं तो आपको उसे समझाकर उसका मुड बदलना चाहिए और वह आपको कुछ समझाना चाहता हैं तो आप भी समझिए एक दूसरे की बातें सुनने की आदत डालिए और रिश्तें को अच्छी तरह से निभाइए |
8 , पोशाख , रहन -सहन -
आपका रहने का ढंग और वस्त्र पहने की जो आदत हैं वह अच्छी आकर्षित होनी चाहिए | आपका रहन सहन सरल और साधा हैं तो उसे थोड़ा सा प्रभाव शाली बनाइए |
कहाँ जाएँ सामने वाले के परिवेश के नुसार
आपका रहन सहन होना चाहिए सामने वाला यदी गाँव का हैं तो आपका पोशाख भारतीय संस्कृति जैसा बनाइए और सामने वाला यदी बढ़ा लिखा हैं शहर का हैं तो आप यहाँ अपनी मर्जी से पेश आइए मतलब कुछ भी नही कर सकते |
तो आप इन सभी बातों का , बिंदुओं का अध्ययन कर अपने रिश्तें को बहेतर और अच्छा बना सकते हो यहाँ और एक बात याद रखिए कि जैसा आप देते हो वैसा ही आप को मिलेगा कहना इतना ही हैं कि किसीको बोलते समय आप अपशब्दों का प्रयोग करते हो तो आपको भी सुनने को आप शब्द ही मिलेंगे | इसलिए सामने वाले को प्यार दे , बोलते समय अच्छे और प्रभावी शब्दों का प्रयोग करें क्यों कि याद रखों कि जो देते हो वही पाओगे कभी उसकी तीव्रता कम अधिक हो सकती हैं |
आप ऊपर बताई हुई बातों को या टिप्स को इस्तेमाल आपके रिश्तें में (रिलेशनशिप ) में करते हो तो आपको आपका रिश्ता निभाने में भी आसान जाएगा और आपका रिलेशनशिप बेस्ट और अच्छा भी बनेगा और आप भी रिश्तें निभाने में महारत हासिल कर सकते हो और जिंदगी की तिजोरी हमेशा खुशियों से भरी रहेगी |
मारोती गंगासागरे
7219423607
टिप्पणियाँ