बारिश हो रही हैं
बारिश हो रही हैं,
तेरी याद आ रही हैं |
धरा के आँचल में...,
बर्खा गुनगुना रही हैं |
य सारे जहाँ में खुशी हैं ,
दिलबर थोड़ीसी दूरी हैं |
इस मौसम के बहारों में...,
आओ ना साथ चलते हैं |
दिल का दरवाजा खोलके ,
सुनो बारिश भी गा रही हैं |
प्रेम रंग में डूबकर अब ,
ओ भी मस्ती में आ रही हैं |
मिट्टी का गंध उढ़ा हैं ,
हवा में फैला चारो ओर |
मिलन हुआँ हैं प्रकृति का ,
देख बारिश में भीगा हैं तन |
मारोती गंगासागरे
टिप्पणियाँ